मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में निधन दिल्ली AIIMS में आखिरी सांस ली भारत ने अपने एक और नेता को खो दिया

पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में गुरुवार रात निधन हो गया। भारत ने एक और नेता खोया सभी देशवासी उनकी आत्मा की शान्ति के लिए 2 मिनट का मोन धारण करें


यनिवर्सिटी उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) लाया गया था। वे घर पर बेहोश हो गए थे।


हॉस्पिटल के मुताबिक, उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया था, जहां रात 9:50 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली। वे लंबे समय से बीमार थे। वे 2004 में देश के 14वें प्रधानमंत्री बने और मई 2014 तक इस पद पर दो टर्म रहे। वे देश के पहले सिख और चौथे सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहे।

केंद्र सरकार ने 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है। साथ ही कल के सभी कार्यक्रम कैंसिल कर दिए गए हैं। 

डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।



राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेलगावी से दिल्ली रवाना हो गए हैं। वे देर रात दिल्ली पहुंचेंगे। मनमोहन सिंह के निधन पर राहुल ने लिखा- मैंने अपना मार्गदर्शक और गुरु खो दिया है। इस बीच, कर्नाटक के बेलगावी में चल रही कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) मीटिंग रद्द कर दी गई है।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का हुआ निधन दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे


एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने