श्रीराम ऑटोमॉल की नीलामी में रजिस्ट्रेशन कैसे करें? पूरी जानकारी
अगर आप नीलामी में गाड़ी खरीदना चाहते हो, तो सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। बिना रजिस्ट्रेशन के आप बोली नहीं लगा सकते।
रजिस्ट्रेशन करने के दो तरीके होते हैं। एक ऑनलाइन और एक सीधा वहां जाकर।
अगर आपके पास स्मार्टफोन है तो आप ऑनलाइन भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इसके लिए आपको श्रीराम ऑटोमॉल की वेबसाइट पर जाना होगा। वेबसाइट है – click
इस वेबसाइट पर जाकर आपको नाम, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड जैसी जानकारी भरनी होती है। फिर आपका एक अकाउंट बन जाएगा।
दूसरा तरीका ये है कि आप सीधे श्रीराम ऑटोमॉल जहां नीलामी हो रही है, वहां जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। वहां आपको एक फॉर्म मिलेगा, जिसमें नाम-पता और मोबाइल नंबर भरना होगा। साथ में आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटो कॉपी लगानी होगी।
रजिस्ट्रेशन के लिए आपको कुछ पैसे नहीं देने होते, लेकिन नीलामी में भाग लेने के लिए एक छोटा-सा सिक्योरिटी पैसा जमा करना होता है। ये पैसा ₹10,000 से ₹50,000 तक हो सकता है, जो नीलामी के बाद वापस भी मिल जाता है अगर आपकी बोली नहीं लगती।
नीलामी के दिन आपको वहां जाना होगा या मोबाइल पर लॉगिन करना होगा। फिर जो गाड़ी पसंद आए, उस पर बोली लगानी होती है। अगर आपकी बोली सबसे ज़्यादा रहती है तो वही गाड़ी आपको मिलेगी।
बोलने से पहले आप गाड़ी को अच्छी तरह से देख लें, उसमें कोई खराबी न हो, और कागज़ पूरे हों ये भी चेक करें।
गाड़ी मिलने के बाद आपको पेमेंट करना होता है और फिर आपको गाड़ी के कागज़ मिल जाते हैं। इसके बाद आप गाड़ी को अपने नाम RTO में करवा सकते हैं।
ये पूरी प्रक्रिया बिल्कुल आसान है, बस आपको सही जानकारी और सावधानी रखनी है।
जरूरी बात
रजिस्ट्रेशन के लिए आपको ये चीजें साथ ले जानी होंगी आधार कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल नंबर, और एड्रेस का कोई कागज़। अगर आप ऑनलाइन कर रहे हो तो फोटो भी अपलोड करनी पड़ती है।
किसी भी एजेंट या बाहरी आदमी को पैसा न दें। हमेशा श्रीराम की वेबसाइट या ऑफिस में जाकर ही रजिस्ट्रेशन करें।
Disclaimer
यह जानकारी सिर्फ समझाने के लिए दी गई है। हम किसी भी तरह से गाड़ी बेचने या खरीदने में शामिल नहीं हैं। आप खुद जांच-पड़ताल करके ही नीलामी में भाग लें। कागज़ और गाड़ी दोनों अच्छे से देखकर ही फैसला करें।