भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025: वरुण चक्रवर्ती के दम पर भारत ने 44 रनों से दर्ज की शानदार जीत

2 मार्च 2025 का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक बन गया। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया। इस मैच के हीरो रहे भारतीय स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) जिन्होंने अपनी घातक गेंदबाजी से न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया 

More Update

भारत बनाम न्यूजीलैंड: मैच का पूरा लेखा-जोखा

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में सिर्फ 249 रन बनाए। हालांकि यह स्कोर बहुत बड़ा नहीं था लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने इस छोटे लक्ष्य को भी बचा लिया।

भारतीय टीम की पारी में मुख्य योगदान: इन खिलाड़ियों के रहे 


  भारत बनाम न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी 2025 
 न्यूजीलैंड के खिलाफ इन खिलाड़ियों ने दिखाया अपना दम खम

  • श्रेयस अय्यर   : 79 रन
  • हार्दिक पांड्या : 45 रन
  • अक्षर पटेल    : 42 रन
  • केएल राहुल   : 23 रन

न्यूजीलैंड के लिए मैट हेनरी ने भी 5 विकेट चटकाए।

केन वलियमसन अपनी टीम के लिए 120 गेंद पर 81 रनों की पारी खेली और यह पारी उनकी टीम को जीत न सकी


वरुण चक्रवर्ती बने जीत के हीरो

249 रनों का लक्ष्य न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीम के लिए आसान लग रहा था, लेकिन भारतीय स्पिनरों ने पूरे मैच का रुख बदल दिया। वरुण चक्रवर्ती (Varun Chakaravarthy) ने 10 ओवर में मात्र 42 रन देकर 5 विकेट झटके और  बल्लेबाजों को सांस लेने का मौका तक भी नहीं दिया। 

वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन की झलक:

  • 10 ओवर
  • 42 रन
  • 5 विकेट
  • इकोनॉमी: 4.2          
मोर अपडेट

उनकी शानदार गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड की पूरी टीम 45.3 ओवर में मात्र 205 रन पर ऑलआउट हो गई।


स्पिनर्स का दिखा जलवा

इस मैच में भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया।

  • कुलदीप यादव : 2 विकेट
  • वरुण चक्रवर्ती : 5 विकेट
  • रवींद्र जडेजा   : 1 विकेट
  • अक्षर पटेल     : 1 विकेट
  • हार्दिक पांड्या : 1 विकेट

भारतीय गेंदबाजों की इस घातक गेंदबाजी के चलते न्यूजीलैंड का कोई भी बल्लेबाज केन विलियमसन (81 रन) के अलावा टिक नहीं पाया।


वरुण चक्रवर्ती ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

33 वर्षीय वरुण चक्रवर्ती ने इस मैच में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।
यह उनका सिर्फ दूसरा वनडे मैच था और उन्होंने फाइव विकेट हॉल (5 विकेट) हासिल कर लिया।

सबसे तेज फाइव विकेट हॉल ही में लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज :

खिलाड़ी  वनडे मैच विपक्षी टीम साल
वरुण चक्रवर्ती : 5 न्यूजीलैंड 2025
स्टुअर्ट बिन्नी : 3 बांग्लादेश 2014
कुलदीप यादव : 3 इंग्लैंड 2018

कप्तान रोहित शर्मा ने की तारीफ

मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने वरुण चक्रवर्ती की जमकर तारीफ की।
उन्होंने कहा:
"वरुण ने आज जो प्रदर्शन किया, वह हमारे लिए गेम चेंजर था। इस छोटे स्कोर को डिफेंड करना आसान नहीं था, लेकिन उसने हमें यह जीत दिलाई।"


भारत की संभावित सेमीफाइनल की राह आगे 

भारत ने इस जीत के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब भारतीय टीम का मुकाबला 5 मार्च 2025 को इंग्लैंड या दक्षिण अफ्रीका में से किसी एक टीम से होगा। उम्मीद करते हैं भारतीय टीम का प्रदर्शन आगे भी ऐसे ही रहेगा

निष्कर्ष
भारत ने न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर अपनी काबिलियत साबित कर दी है। वरुण चक्रवर्ती का यह प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। अब सभी की निगाहें सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां भारतीय टीम का सपना ट्रॉफी उठाने के और करीब होगा।

भारत बनाम न्यूजीलैंड 2025, Champions Trophy 2025 Semi-Final, Varun Chakaravarthy Five Wicket Haul, भारत न्यूजीलैंड मैच स्कोरकार्ड, आज का मैच हाइलाइट्स


लेखक: Deepak Gusain 
Website: explore Baaz UK 

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आखिरी लीग मैच में न्यूजीलैंड को 44 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। जानिए इस मुकाबले के हीरो रहे Varun Chakaravarthy के शानदार प्रदर्शन की पूरी 

एक टिप्पणी भेजें

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

और नया पुराने